फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   People troubled by power cuts.

Amethi News: बिजली कटौती से लोग परेशान

Fri, 12 Jun 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 12 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
People troubled by power cuts.
अमेठी सिटी। आंधी और बारिश के बाद जिले की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। कई उपकेंद्रों पर ट्रिपिंग, फाल्ट और कटौती के कारण घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली न मिलने से पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हुई और लोगों को उमस भरी गर्मी के बीच परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



गौरीगंज उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में रातभर बिजली की आवाजाही बनी रही। आंधी और बारिश के दौरान रात करीब 2:30 बजे आपूर्ति बाधित हो गई जो करीब एक घंटे बाद बहाल हो सकी। इसके अलावा कई बार 15 मिनट से आधे घंटे तक ट्रिपिंग होती रही। सुबह बिजली न रहने से लोगों को पानी भरने और घरेलू कामकाज में दिक्कत हुई। दोपहर करीब 2:30 बजे जीजीआईसी फीडर की आपूर्ति भी ठप हो गई। ऊर्जा निगम के अनुसार नगरवा रोड पर केबल जलने से यह समस्या उत्पन्न हुई।
विज्ञापन



मुसाफिरखाना उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में बुधवार शाम सात बजे बिजली ठप हो गई जो करीब तीन घंटे बाद बहाल हुई। बृहस्पतिवार सुबह 7:14 बजे आपूर्ति फिर ठप हो गई और 11 बजे के बाद शुरू हो सकी। शाहगढ़ क्षेत्र के पनियार पावर हाउस, करपिया और मऊ उपकेंद्रों से जुड़े गांवों में सात से आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



जगदीशपुर, तिलोई, सेमरौता, भादर, जायस और अमेठी क्षेत्र से भी अनियमित बिजली आपूर्ति की शिकायतें मिलीं। कई इलाकों में लोगों को रात जागकर बितानी पड़ी। अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि कंट्रोल से प्राप्त निर्देशों के अनुसार ही बिजली कटौती की गई। स्थानीय स्तर पर अतिरिक्त कटौती नहीं की गई है। तकनीकी खराबियों को दूर कर आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed