{"_id":"6ae4ef43262132a214056b9f","slug":"students-presented-cultural-programs-amethi-news-c-96-1-ame1014-179374-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
Sat, 31 Oct 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
.एफडीडीआई फुरसतगंज में कार्यक्रम प्रस्तुत करते प्रशिक्षु। स्रोत- स्कूल प्रबंधन
फुरसतगंज। जलकुंभी से तैयार बैग हो या संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां, फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) में आयोजित अंतर परिसर सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘समागम 2.0-फ्यूजनवर्स 2026’ में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और हुनर का प्रदर्शन किया। 27 अक्तूबर से चल रहे चार दिवसीय आयोजन का शुक्रवार को समापन हुआ।
कार्यक्रम में फैशन विभाग की शिक्षिका सृष्टि मौर्य के निर्देशन में छात्रा सृष्टि ने जलकुंभी से बैग तैयार किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभा दिखाई।
प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
भातखंडे संगीत विवि के शिक्षक गरिमा मिश्रा, तुषार और रामराज ने प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभाई। विवि के विद्यार्थियों ने गायन और कथक नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। एफडीडीआई के अध्यक्ष एवं उद्योगपति आरके जालान ने विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा की सराहना की।