फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Raunak and Shilpa top in shot put

Amethi News: गोला फेंक में रौनक व शिल्पा अव्वल

Sat, 31 Oct 2026 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 31 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Raunak and Shilpa top in shot put
राजकीय हाईस्कूल अफुइया में खेल प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाते ​खिलाड़ी। स्रोत- स्कूल प्रबंधन
अमेठी सिटी। राजकीय हाईस्कूल अफुइया में शुक्रवार को विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। वॉलीबॉल, गोला फेंक, कैरमबोर्ड और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कक्षा 10 की टीम विजेता और कक्षा नौ की टीम उपविजेता रही। गोला फेंक प्रतियोगिता के बालक वर्ग में रौनक ने प्रथम, शिवकुमार ने द्वितीय और आर्यश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में शिल्पा ने पहला, निखिता ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कैरमबोर्ड प्रतियोगिता के बालक वर्ग में विकास प्रथम, निखिल द्वितीय और शिवकुमार तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में आंचल ने पहला, अंशिका ने दूसरा और मधु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालक वर्ग में कक्षा 10 की टीम विजेता और कक्षा नौ की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग में भी प्रतियोगिता कराई गई।
प्रधानाचार्य अनिल कुमार राबिया ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed