{"_id":"6ae4f2e452a746a1a3043efa","slug":"villager-suffering-from-fever-dies-family-left-devastated-amethi-news-c-96-1-ame1014-179364-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बुखार से पीड़ित ग्रामीण की मौत, परिजन बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बुखार से पीड़ित ग्रामीण की मौत, परिजन बेहाल
Sat, 31 Oct 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
फुरसतगंज। गौरीगंज के पूरे पश्चिम गांव निवासी दिनेश (47) की शुक्रवार को बीमारी के दौरान मौत हो गई। चिकित्सकों और परिजनों के मुताबिक दिनेश को काफी दिनों से बुखार आ रहा था। उनकी मौत से परिवार में मातम पसरा है।
जायस के बघेल गांव निवासी सूर्यभान ने बताया कि उनके साले दिनेश की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही थी। जानकारी होने पर वह दिनेश को अपने घर ले आए। शुक्रवार को उनकी हालत बिगड़ने पर सीएचसी फुरसतगंज ले गए। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दिनेश की मौत हो गई।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक शुक्ल ने बताया कि शुक्रवार को जांच में दिनेश को बुखार होने की पुष्टि हुई थी। जांच में प्लेटलेट 65 हजार थी। हालत नाजुक होने के कारण उन्हें रायबरेली रेफर किया गया था। सीओ दिनेश मिश्र ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। परिजन तहरीर देते हैं तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दिनेश की मौत के बाद पत्नी कंचन, पांच बेटों और एक बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता शिवराम, बहनें और अन्य परिजन भी गमगीन हैं।