फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Park will be built in Jais with Rs 37.47 lakh

Amethi News: 37.47 लाख से जायस में बनेगा पार्क

Sun, 22 Oct 2023 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Park will be built in Jais with Rs 37.47 lakh
अमेठी। जायस नगर पालिका में 37.47 लाख रुपये से पार्क का निर्माण कराया जाएगा। रायबरेली सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कांशीराम काॅलोनी में जमीन चिह्नित कर ली गई है। बजट मिलते ही कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


जायस नगर में प्रधानमंत्री जन विकास योजना के तहत 37.47 लाख रुपये की लागत से पार्क का निर्माण कराया जाएगा। भूमि चिह्नित होने के बाद अब बजट का इंतजार है। पार्क बनने से लोगों को हरे-भरे वातावरण में मॉर्निंग वॉक व योग करने की सहूलियत मिलेगी। जिला प्रशासन नगर के रायबरेली-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कांशीराम आवासीय काॅलोनी में करीब 900 स्क्वायर मीटर में पार्क का निर्माण कराएगा। पार्क में फूल व औषधीय पौधे रोपे जाएंगे, वहीं जॉगिंग ट्रैक, झूलों के साथ अन्य सुविधाओं से लैस किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका के ईओ रवींद्र मोहन ने बताया कि पार्क निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गई है। बजट आते ही काम शुरू करवा दिया जाएगा।


पार्क में होंगी यह सुविधाएं

चिह्नित भूमि पर पार्क में टहलने के लिए पाथ-वे, बैठने के लिए बेंच, शुद्ध पेयजल, योग के लिए उपयुक्त स्थान व संसाधन और बच्चों के लिए खेलकूद की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed