फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Pantop injection is not available in the emergency of the district hospital, patients are upset

Amethi News: जिला अस्पताल की इमरजेंसी में नहीं है पैनटॉप इंजेक्शन, मरीज परेशान

Thu, 30 Oct 2025 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Pantop injection is not available in the emergency of the district hospital, patients are upset
जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज। - फोटो : जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज।
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पैनटॉप इंजेक्शन तो फार्मेसी में एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट नहीं है। परेशान मरीज बाहर मेडिकल स्टोर से महंगे दामों पर दवा खरीदने को मजबूर हैं। जिम्मेदार इसको लेकर बेपरवाह बने हुए हैं। स्टाफ के मुताबिक, काफी दिनों से इंजेक्शन का स्टॉक खत्म है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में आने वाले पेट संबंधी 80 में से 50-60 मरीजों को यही इंजेक्शन पेट दर्द से राहत दिलाने के लिए लगाया जाता है। मरीजों को मुफ्त लगने वाले इंजेक्शन के लिए लगभग 100 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। इमरजेंसी में इलाज कराने आए बुजुर्ग देवमणि शुक्ल के इंजेक्शन सहित अन्य दवाओं पर करीब आठ सौ रुपये खर्च हो गए। वहीं सुनील कुमार ने बताया कि पेट में दर्द था। ओपीडी में चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने पैनटॉप इंजेक्शन लगवाने के लिए लिखा था। बताया गया कि यहां इंजेक्शन नहीं है। बाहर से खरीदकर लाओ, तभी लगेगा।
विज्ञापन

फार्मेसी में बुधवार को प्रशिक्षु छात्र मरीजों को काउंटर से दवाएं बांट रहे थे। इस समय वायरल बुखार सहित अन्य मरीज आ रहे हैं। बुखार संग ज्यादातर बीमारियों में मरीजों को एंटीबॉयोटिक दवाएं दी जाती हैं। फार्मेसी में एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट नहीं थी। अमेठी निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उन्हें बुखार था। चिकित्सक ने पैरापैरासिटामोल, एजिथ्रोमाइसिन सहित चार दवाएं लिखी थीं। फार्मेसी में एंटीबाॅयोटिक दवा नहीं मिली। मरीज पूनम ने बताया कि बुखार आ रहा है। चिकित्सक ने जांच कराने के बाद दवा लिखी थी। फार्मेसी में एंटीबॉयोटिक संग दो दवाएं नहीं मिली। बाहर मेडिकल स्टोर पर 300 रुपये खर्च कर दवा लेनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द उपलब्ध कराएंगे दवाएं
सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि चीफ फार्मासिस्ट को फार्मेसी में जो भी दवाएं नहीं हैं, दवा खत्म होने के पूर्व ही डिमांड करने व उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। बताया कि जो दवाएं नहीं हैं, जल्द उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed