{"_id":"6568d9fa3d82cee271021b34","slug":"paddy-saved-from-getting-wet-with-tarpaulin-amethi-news-c-96-1-ame1002-9624-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तिरपाल से धान को भीगने से बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तिरपाल से धान को भीगने से बचाया
Fri, 01 Dec 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
सिंहपुर (अमेठी)। सरकारी खरीद केंद्रों पर धान तौल कराने का इंतजार कर रहे किसानों की मुसीबत बेमौसम बरसात ने बढ़ा दी है। पहले से नमी की समस्या से किसान धान नहीं बेच पा रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह अचानक हुई बारिश से धान भीगने लगना तो तिरपाल से ढककर बचाने की कोशिश की। फसल समर्थन मूल्य पर धान खरीद के लिए सेमरौता, सिंहपुर ,इन्हौना, फूला,टेढई,गडेहरी, रामपुर पंवारा क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर काफी धीमी गति से तौल होने से सिंहपुर स्थित क्रय केंद्र पर किसानों की लंबी लाइन लग रही है। तौल कराने के लिए धान लदी ट्राॅलियां केंद्रों पर खड़ीं है।
क्रय केंद्रों पर पर्याप्त टीन शेड और सुरक्षित स्थान न होने से बृहस्पतिवार को हुई बेमौसम बारिश से किसानों की फसल भीग गई। अन्नदाता जैसे-जैसे तिरपाल की व्यवस्था कर फसल को भीगने से बचाने में जुटे रहे। धान की तौल कराने के लिए किसान परेशान दिखे। कई किसान अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे कि बदले मौसम ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
214 किसानों को मिल चुका है टोकन
किसान शिवशंकर, श्रवण कुमार सिंहपुर के राजन तिवारी ,गुरु बक्श आदि का कहना है कि कई दिनों से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक न तो टोकन दिया गया और न बताया जा रहा है कि फसल की तौल कब की जाएगी। क्रय केंद्र प्रभारी सिंहपुर संजीत सिंह का कहना है कि कुछ किसान बिना टोकन के ही अपनी ट्रैक्टर ट्राॅली लगा देते हैं, उन्होंने बताया कि 214 किसानों को टोकन दिया जा चुका है।