फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Operation of Janta and Yognagari Express started

Amethi News: जनता व योगनगरी एक्सप्रेस का संचालन शुरू

Mon, 17 Jul 2023 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Operation of Janta and Yognagari Express started
गौरीगंज (अमेठी)। बरसात से अंबाला रेल खंड में हुए जलभराव से निरस्त चल रही ट्रेनों का परिचालन रेलवे ने बहाल कर दिया। ट्रेन परिचालन बहाल होने के बाद सोमवार को जनता एक्सप्रेस के साथ योगनगरी एक्सप्रेस रवाना हुई। सोमवार को भी वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सात घंटे तो अन्य ट्रेनें भी एक घंटे विलंब से संचालित हुईं।
विज्ञापन

लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेलवे ट्रैक पर संचालित 24 जोड़ी ट्रेनों के परिचालन पर बरसात का सीधा असर पड़ रहा है। अंबाला रेल खंड के स्टेशनों पर जलभराव होने से पंजाब मेल को मुरादाबाद के बाद परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जा रहा था तो अप/डाउन वाराणी-देहरादून जनता एक्सप्रेस व प्रयागराज-हरिद्धार योग नगरी एक्सप्रेस को बीच-बीच में निरस्त करना पड़ रहा था। ट्रेन निरस्त होने से यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए सोमवार से रेलवे ने ट्रेनों का परिचालन नियमित करने का आदेश जारी किया। आदेश जारी होने के बाद सोमवार को प्रयागराज से संचालित होकर योगनगरी एक्सप्रेस गौरीगंज में ठहराव के साथ रायबरेली, लखनऊ होते हुए हरिद्वार के लिए संचालित हुई। वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंब से गौरीगंज पहुंच देहरादून के लिए रवाना हुई। देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस भी दो घंटे विलंब से गौरीगंज पहुंच वाराणसी के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सोमवार को सात घंटे तो पुरी-दिल्ली नीलांचल एक्सप्रेस, दिल्ली-मालदा टाउन, दिल्ली-प्रतापगढ़, लखनऊ प्रयागराज संगम स्पेशल, अमृतसर-हावड़ा व हावड़ा-अमृतसर तथा जम्मूतंबी-राजेंद्रनगर अर्चना व भोपाल-प्रतापगढ़ 40 मिनट से एक घंटे विलंब से संचालित हुई। ट्रेनों के विलंब से संचालित होने से यात्रियों को गर्मी में प्लेटफार्म पर ट्रेन की प्रतीक्षा करनी पड़ी। स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने सोमवार को अप/डाउन जनता व अप योगनगरी एक्सप्रेस का संचालन होने के साथ अन्य ट्रेनों के 40 मिनट से एक घंटा विलंब से संचालित होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed