फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   opd start in all hospitals

जिले के सभी अस्पतालों में संचालित हो रही ओपीडी

Tue, 30 Jun 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
opd start in all hospitals
गौरीगंज (अमेठी)। कोराना महामारी के बीच घोषित लॉकडाउन के बाद से जिले की समस्त सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में बंद ओपीडी सेवा जिले में शुरू करा दी गई है। अनलॉक-वन के बाद से सभी सीएचसी सेंटर व संयुक्त जिला अस्पताल में पूर्व की भांति मरीजों का इलाज प्रोटोकाल के तहत किया जा रहा है।
विज्ञापन

25 मार्च को घोषित लॉकडाउन के बाद से जिले में ओपीडी सेवा पूरी तरह से बंद कर दी गई थी। लॉकडाउन अवधि में संयुक्त जिला अस्पताल समेत तहसील मुख्यालय के सीएचसी सेंटरों पर आकस्मिक सेवा बहाल थी। जिले में लॉकडाउन के चौथे चरण में तहलीस मुख्यालय के सीएचसी सेंटरों पर ओपीडी सेवा प्रारंभ करा दी गई थी।
विज्ञापन

अनलॉक वन में शासन के निर्देश पर सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव ने जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी व पीएचसी सेंटरों पर ओपीडी सेवा शुरू करा दी। सभी अस्पतालों पर इलाज के लिए पहुंच रहे मरीजों की पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जाती है। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मरीज काउंटर पर पहुंचकर पर्ची बनवाने के बाद संबंधित चिकित्सक के कक्ष में जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक भी सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए उचित दूरी बनाकर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले की सभी अस्पतालों में कोविड से बचाव के लिए सभी संसाधन मुहैया करा दिए गए हैं। हर जगह पर्याप्त मात्रा में दवाओं की भी उपलब्धता सुनिश्चित करा दी गई है। प्रोटोकाल का पालन करते हुए चिकित्सक अस्पताल आने वाले मरीजों का इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed