{"_id":"662fef3d588262fae40637a4","slug":"opd-of-district-hospital-ran-for-an-extra-hour-amethi-news-c-96-1-brp1002-117768-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: एक घंटे अतिरिक्त चली जिला अस्पताल की ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: एक घंटे अतिरिक्त चली जिला अस्पताल की ओपीडी
Tue, 30 Apr 2024 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 30 Apr 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में अपनी बारी का इंतजार करते मरीज।
- फोटो : संवाद
अमेठी सिटी। गर्मी की तपिश बढ़ने के साथ अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। जिला अस्पताल में सोमवार को सुबह से लेकर दोपहर तक मरीजों की कतार लगी रही। 1183 मरीजों का उपचार किया गया। इसमें सबसे ज्यादा 571 मरीज बुखार के थे। भीड़ के कारण दोपहर दो बजे तक चलने वाली ओपीडी को तीन बजे तक चलाना पड़ा।
अस्पतालों में इस समय बुखार और गर्मी से संबंधित होने वाले रोगों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ नजर आई। ओपीडी में 1183 मरीजों का पंजीकरण हुआ। इनमें 571 बुखार पीड़ित रहे। इसके अलावा अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे।
फिजीशियन डॉ. अमित यादव ने बताया कि बुखार और गर्मी की वजह से होने वाले बीमारियों की चपेट में काफी संख्या में लोग आ रहे हैं। मौसम का तापमान लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में दवाओं के साथ ही गर्मी से बचाव के तरीके अपनाने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. बीपी अग्रवाल ने बताया कि मरीजों की भीड़ के कारण एक घंटे अतिरिक्त ओपीडी का संचालन करना पड़ा। दोपहर तीन बजे तक चिकित्सकों ने मरीजों का इलाज किया ताकि मरीजों को वापस न होना पड़े।