फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   One more dengue patient was found, the number was five

Amethi News: डेंगू का एक और मरीज मिला, संख्या हुई पांच

Wed, 30 Aug 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 30 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
One more dengue patient was found, the number was five
अमेठी। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। मंगलवार को डेंगू का एक और मरीज मिला है। संबंधित मरीज को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके साथ ही डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।
विज्ञापन

डेंगू से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग जागरुकता चलाने का दावा कर रहा है लेकिन, बीमारी पर लगाम नहीं लग पा रही है। मंगलवार को असैदापुर के एक युवक को बुखार से बीमार होने के कारण भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने जांच कराई तो वह डेंगू से ग्रसित मिला। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके अतिरिक्त पहले से संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. बीपी अग्रवाल ने कहा कि मरीज पूरी तरह से स्वस्थ है। बुधवार को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने कहा कि जिले में मिले डेंगू के सभी मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हैं। डेंगू से बचाव के लिए टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को हुई संयुक्त जिला अस्पताल में हुई ओपीडी में कुल 1146 मरीज आए। इसमें से 419 बुखार से बीमार थे। चिकित्सकों ने सेहत की जांच करके सावधानी बरतने की रिपोर्ट दी। साथ ही बीमारियों पर नियंत्रण को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed