फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   One more corona-infected person died in Amethi

अमेठी में कोरोना संक्रमित एक और व्यक्ति की मौत

Mon, 17 Aug 2020 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
One more corona-infected person died in Amethi
अमेठी। कोविड-19 की रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अंबेडकरनगर के लेवल-2 अस्पताल में भर्ती अमेठी के एक और अधेड़ की रविवार शाम मौत हो गई। कोविड-19 से जिले में हुई यह तीसरी मौत है। मरीजों की संख्या के साथ जिले में इस बीमारी से होने वाली मौत की संख्या में इजाफा होने से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना मरीजों के साथ मौतों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। अमेठी शहर के वार्ड संख्या-10 गंगागंज निवासी फारूख (42) तबीयत बिगड़ने पर 14 अगस्त की देर शाम जिला अस्पताल असैदापुर पहुंचा था। सांस अधिक फूलने तथा शुगर बढ़ा होने के कारण चिकित्सकों ने ट्रूनेट मशीन से उसकी कोरोना जांच की तो वह पॉजिटिव निकला।
विज्ञापन

तबीयत ज्यादा खराब होने के चलते उसे एल-2 हॉस्पिटल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान रविवार शाम उसकी मौत हो गई। कोरोना से एक और मौत की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने आननफानन फारूख के मौत की खबर उसके परिवारीजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर परिवारीजन अंबेडकरनगर रवाना हो गए। कोरोना से जिले में होने वाली यह तीसरी मौत थी। इसके पहले भेटुआ के मई गांव निवासी 75 वर्षीय रामअवध की नौ जून को अयोध्या के लेवल-2 अस्पताल में तो जगदीशपुर के रवी उल्ला खान की 21 जुलाई को अंबेडकरनगर के लेवल-2 अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed