फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   One in custody in Amethi for threatening Bhim Army Chief Chandra Shekhar

Chandra Shekhar: भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर को धमकाने के मामले में एक हिरासत में, अमेठी से पुलिस ने पकड़ा

Fri, 30 Jun 2023 01:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अमेठी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 30 Jun 2023 01:27 PM IST
सार

चंद्रशेखर पर देवबंद में हुए जानलेवा हमले के ठीक पांच दिन पहले अमेठी में फेसबुक पर पोस्ट की गई जान से मारने की धमकी और हमले के बाद फिर पोस्ट को लेकर सियासी गलियारे के साथ-साथ प्रशासनिक अमले में भी हड़कंप मचा हुआ है। 

विज्ञापन
One in custody in Amethi for threatening Bhim Army Chief Chandra Shekhar
चंद्रशेखर - फोटो : amr ujala

विस्तार

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर पर देवबंद में हुए जानलेवा हमले के बाद अमेठी में वायरल हुए विवादित सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में एक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का दावा है कि इसका कोई कनेक्शन संबंधित हमले के मामले से नहीं पाया गया।

विज्ञापन

अमेठी में क्षत्रिय ऑफ अमेठी के नाम से बनाए गए एक फेसबुक आईडी से पांच दिन पहले एक पोस्ट की गई थी, जिसमें भीम आर्मी के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण को लेकर लिखा गया कि चंद्रशेखर रावण को जिस दिन भी मारेंगे अमेठी के ठाकुर मारेंगे, वह भी दिनदहाड़े बीच चौराहे पर। ऐसे में बुधवार को चंद्रशेखर पर हुए हमले के बाद उसी फेसबुक आईडी से एक और पोस्ट की गई और लिखा गया कि भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर रावण पर जानलेवा हमला,रावण के कमर में लगी गोली। बच गया ...अगली बार नही बचेगा। 

विज्ञापन


चंद्रशेखर रावण पर देवबंद में हुए जानलेवा हमले के ठीक पांच दिन पहले अमेठी में फेसबुक पर पोस्ट की गई जान से मारने की धमकी और हमले के बाद फिर पोस्ट को लेकर सियासी गलियारे के साथ साथ प्रशासनिक अमले में भी हड़कंप मचा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस मीडिया सेल ने दावा किया है कि फेसबुक पेज “क्षत्रिय आफ अमेठी” द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डाले गये पोस्ट “चंद्रशेखर रावण को जिस दिन भी मारेंगे अमेठी के ठाकुर मारेंगे वह भी दिनदहाड़े बीच चौराहे पर” के संबंध में वायरल हो रहे उपरोक्त पोस्ट से कानून व्यवस्था के दृष्टिगत अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध थाना गौरीगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में विमलेश सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। प्रथम दृष्टया पूछताछ के दौरान उस व्यक्ति का सहारनपुर में भीम आर्मी प्रमुख पर हुए हमले की घटना से संबन्ध होना नहीं पाया गया । शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु विमलेश सिंह के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की गयी। प्रकरण में जांच के दौरान किसी नये तथ्य के प्रकाश में आने पर कार्रवाई की जायेगी।



गौरतलब है कि भीम आर्मी प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर देवबंद की गांधी कॉलोनी में कार में आए बदमाशों ने उनकी कार पर चार राउंड फायरिंग कर दी थी। एक गोली चंद्रशेखर के पेट को छूकर निकल गई। वह घायल हो गए और कार के शीशे भी टूट गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed