{"_id":"6186c21d501564581d500f7f","slug":"old-women-sleeping-in-the-house-murdered-amethi-news-lko603234459","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सो रही वृद्धा की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में सो रही वृद्धा की गला रेतकर हत्या
विज्ञापन
02 : जगदीशपुर : पूरब देवकली में रोते-बिलखते परिवारीजन। संवाद
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर (अमेठी)। घर में सो रही 60 वर्षीय वृद्ध महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। दूसरे दिन देर तक वृद्धा के बाहर नहीं आने पर जब पड़ोसी घर के भीतर गए तो हत्या की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही ससुराल से बेटी व नाती के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अज्ञात के नाम केस दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरब देवकली गांव निवासी हलीमा (60) घर में अकेले रहती थीं। शुक्रवार रात रोज की तरह वह घर के कमरे में अकेले सोई थीं। सुबह काफी देर तक हलीमा बाहर नहीं निकलीं तो पड़ोसी उनके कमरे में गए तो देखा कि वह घर बिस्तर पर ही हैं। जब उन्हें जगाने के लिए उसके ऊपर से बिस्तर उठाया तो वह खून से लथपथ पड़ी थीं।
पड़ोसियों ने तत्काल इसकी सूचना ससुराल में रह रही उसकी बेटी तथा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने के साथ एएसपी विनोद कुमार पांडेय, सीओ मनोज कुमार समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतका के नाती जमीर अहमद की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
लूटपाट की आशंका
हत्या की सूचना पर जब पुलिस के अलावा ग्रामीण वहां पहुंचे तो घर में सामान पूरी तरह बिखरा पड़ा था। घर में रखे लोहे के बॉक्स भी खुले मिले। एएसपी के अनुसार महिला के गले पर कटे का निशान मिला है। कहा कि खुलासा के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।
शादीशुदा हैं सभी चार बेटियां
मृतका हलीमा की चार पुत्री शरीफुल, सहाबुल, सबिहा और तसरीफुल सभी शादीशुदा हैं और अपनी ससुराल में रहती हैं। हलीमा का एक बेटा मुफीस है जो दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। स्थानीय लोगों के अनुसार मुफीस की दो शादी हुई हैं। एक वर्ष पूर्व पहली पत्नी भाग गई थी, दूसरी शादी छह माह पूर्व गांव में ही कमाल की पुत्री से हुई थी। शुक्रवार रात बहू गांव स्थित अपने पिता के घर पर थी।

01 : जगदीशपुर : हलीमा (फाइल फोटो)। संवाद- फोटो : AMETHI