फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Number of victims increased in police investigation in fraud case

Amethi News: ठगी के मामले में पुलिसिया जांच में बढ़ी पीड़ितों की संख्या

Mon, 06 May 2024 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 06 May 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Number of victims increased in police investigation in fraud case
अमेठी सिटी। होम ट्यूटर की नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी के गंभीर मामले में पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को रडार पर ले लिया है। ठगी के शिकार हुए कई और लोग भी पुलिस के पास पहुंच रहे हैं। पुलिस का दावा है कि पीड़ितों से मिले इनपुट के आधार पर संदिग्धों के बारे में पता लगाया जा रहा है। गौरीगंज नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर-24 के राजकुमार, राधे, लोधनपुरवा के संतोष सहित करीब 20 लोग होम ट्यूटर के नाम पर ठगी का शिकार हो गए हैं। आरोप है कि नौ माह पूर्व कुछ लोगों ने एक कंपनी का दफ्तर खोला था। कंपनी संचालकों ने होम ट्यूटर की नौकरी देने के नाम पर उन लोगों से लाखों की ठगी कर ली। पीड़ितों ने दावा किया था कि करीब 40 लाख की ठगी हुई है।
विज्ञापन

पीड़ितों ने तहरीर भी दी है। ठगी का यह मामला सुर्खियों में आने के बाद अब पीड़ितों की संख्या बढ़ रही है। कई लोग अलग-अलग तहरीर लेकर पुलिस के पास पहुंचने लगे। इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी का कहना है कि शिकायती पत्र मिले हैं। उनके आधार पर जांच की जा रही है। कई लोग संदेह के घेरे में हैं। उनके बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed