फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Number of teachers decreased in CM Abhyudaya Yojana

Amethi News: सीएम अभ्युदय योजना में घटी शिक्षकों की संख्या

Thu, 07 Aug 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 07 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Number of teachers decreased in CM Abhyudaya Yojana
अमेठी सिटी। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत संचालित निशुल्क कोचिंग कक्षाओं का लाभ जिले के बड़ी संख्या युवा उठा रहे हैं, लेकिन इस वर्ष योजना के बजट में कटौती की गई है, जिसका सीधा असर कक्षाओं की संख्या पर पड़ा है। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

योजना का संचालन जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व तिलोई के निजी विद्यालय में समाज कल्याण विभाग की ओर से किया जा रहा है।
जिला कोर्स समन्वयक सुजीत कुमार ने जानकारी दी कि इस बार सिविल सेवा की तैयारी के लिए नौ लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इस बजट के अंतर्गत वर्षभर में कुल 450 लेक्चर संचालित किए जा सकेंगे, जबकि पिछले वर्ष 606 लेक्चर आयोजित किए गए थे।
विज्ञापन

केवल सिविल सेवा ही नहीं, बल्कि अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी लेक्चर की संख्या में कटौती की गई है। उदाहरणस्वरूप वन डे परीक्षा के लिए इस बार 335 लेक्चर तय किए गए हैं, जबकि पिछले वर्ष 350 लेक्चर हुए थे। इसी तरह नीट व जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए भी 450 लेक्चर ही प्रस्तावित हैं। सभी कोर्स 10 माह की अवधि में पूरे कराए जाएंगे। छात्रों को विषय विशेषज्ञों के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है, ताकि वे विभिन्न राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed