फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Now Jais station will be known as Guru Gorakhnath Dham

Amethi: गुरु गोरखनाथ धाम स्टेशन के नाम से जाना जाएगा जायस स्टेशन, आठ रेलवे स्टेशनों के नाम भी बदलेंगे

Wed, 13 Mar 2024 02:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 13 Mar 2024 02:57 PM IST
सार

अमेठी के आठ रेलवे स्टेशनों के नाम बदले जाएंगे। इन स्टेशनों के नाम अब मंदिरों-महापुरुषों के नाम पर होंगे। इस संबंध में मंजूरी दे दी गई है।

विज्ञापन
Now Jais station will be known as Guru Gorakhnath Dham
अमेठी सांसद स्मृति ईरानी। - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेठी जिले के आठ रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही जायस रेलवे स्टेशन गुरु गोरखनाथ धाम के नाम से जाना जाएगा। जिले के सात अन्य रेलवे स्टेशनों के नाम जिले के प्रसिद्ध मंदिरों व महापुरुषों के नाम से पहचाने जाने लगेंगे। गृहमंत्रालय ने इन स्टेशनों के नामों के परिवर्तन को मंजूरी दे दी है। प्रदेश सरकार के विशेष सचिव को पत्र भेजकर नोटिफिकेशन का गजट प्रकाशित करने को कहा गया है। स्टेशनों के नाम बदलने की प्रक्रिया जल्द पूरी होने की संभावना है।

विज्ञापन

अमेठी संसदीय क्षेत्र से गुजरने वाले लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी व लखनऊ-सुल्तानपुर-वाराणसी रेल ट्रैक के स्टेशन जल्द ही क्षेत्र के इतिहास के पन्नों में अपनी अमिट छाप रखने वाले प्रसिद्ध मंदिर या महापुरूष के नाम से पहचाने जाएंगे। गत दिनों प्रतापगढ़ जिले के कई स्टेशनों का नाम देवी मंदिरों पर रखने के लिए जिले के लोगों ने स्टेशनों के नाम बदलने की मांग की थी। मामला केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी के संज्ञान में आया तो लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने जिले के ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों व लोगों को पहचान दिलाने के लिए प्रस्ताव रेल मंत्रालय को भेजा था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें - सत्ता संग्राम 2024 : छोटे दलों का साथ... फायदे की बात; यूपी से दिल्ली का रास्ता बिना सहयोगियों संभव नहीं दिखता

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें - सत्ता संग्राम 2024 : राम ने बदल दी राजनीति की दशा-दिशा, दुविधा में कांग्रेस; वामपंथ अस्त... समाजवाद भी पस्त

इस प्रस्ताव पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अवर सचिव भारत सरकार ललित कपूर की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करते हुए प्रदेश सरकार के विशेष सचिव को पत्र जारी किया है। पत्र जारी कर गजट प्रकाशित करने को कहा है। इसे प्रकाशित होने के बाद जल्द आठ स्टेशनों का नाम बदले जाएंगे। स्टेशनों का नाम बदलने की सूचना पर लोगों में खुशी का माहौल है।



इन नामों से होगी अब स्टेशनों की पहचान
जिले की कासिमपुर हाॅल्ट को जायस सिटी, जायस रेलवे स्टेशन को गुरु गोरखनाथ धाम, बनी रेलवे स्टेशन को स्वामी परमहंस, मिश्रौली रेलवे स्टेशन को मां कालिकन धाम, फुरसतगंज स्टेशन का नाम पीढ़ी के बाबा तापेश्वर धाम किया जाएगा।
निहालगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम महाराजा बिजली पासी, अकबरगंज रेलवे स्टेशन का नाम मां अहोरवा भवानी धाम, वारिसगंज स्टेशन का नाम अमर शहीद भाले सुल्तान रखा जाएगा। सभी स्टेशनों के नाम देवनागरी व अंग्रेजी में भी भेजा है, ताकि गजट प्रकाशन के बाद कोई त्रुटि नहीं हो। उम्मीद है कि एक-दो दिन में स्टेशनों का नाम परिवर्तन होने का गजट प्रकाशित होने के बाद नाम परिवर्तित हो जाएंगे।

पर्यटन के साथ बढ़ेगा क्षेत्र का सम्मान - निजी सचिव
स्टेशनों के नामों में बदलने के बारे में मंगलवार को केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव विजय गुप्ता ने संसदीय क्षेत्र से गुजरने वाले दो रेल ट्रैकों के आठ स्टेशनों का नाम महापुरूष या देव मंदिरों के नाम जल्द होने की पुष्टि की है। केंद्रीय मंत्री की कोशिश है कि क्षेत्र का विकास हो और इतिहास की पहचान बनाई जा सके। स्टेशनों का नाम परिवर्तित होने से पर्यटन को विकास मिलेगा तो क्षेत्रीय लोगाें की भावना को भी सम्मान मिलेगा। बताया की प्रक्रिया पूरी होते ही जल्द ही इस पर अमल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed