फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Now, attempts are being made to extort money in the name of school allocation.

Amethi News: अब स्कूल आवंटन के नाम पर उगाही का प्रयास

Sun, 30 Nov 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 30 Nov 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Now, attempts are being made to extort money in the name of school allocation.
अमेठी सिटी। जिले की 137 बाल वाटिकाओं में स्पेशल एजुकेटर भर्ती की मेरिट सूची जारी होने के बाद कई अभ्यर्थियों के पास अलग-अलग नंबरों से फोन आ रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि कॉल करने वाले पैसे मांग रहे हैं और रुपये देने पर मनचाहे विद्यालय का आवंटन कराने की बात कर रहे हैं। कुछ लोगों ने बताया कि रुपये न देने वालों को दूर विद्यालय भेजने की चेतावनी दी जा रही है। इस तरह की कॉल से अभ्यर्थी परेशान हैं।
विज्ञापन



तकनीकी सहायक और स्पेशल एजुकेटर की भर्ती प्रक्रिया फरवरी में शुरू हुई थी, जिसका अंतिम चरण नवंबर के आखिरी सप्ताह में पूरा हुआ। शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग ने मेरिट सूची जारी कर दी। सूची जारी होते ही चयन को लेकर चर्चा शुरू हो गई।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों ने बताया कि शुरुआत से ही आउटसोर्सिंग संस्था और विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे थे। जारी सूची में सुल्तानपुर के सात, प्रतापगढ़ के तीन, रायबरेली के एक, अयोध्या के सात, आजमगढ़ के तीन, गाजीपुर के दो, जौनपुर, मऊ और अंबेडकरनगर के एक-एक अभ्यर्थी का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुछ अभ्यर्थियों को संदेह है कि गैर जिले के युवाओं के चयन के पीछे प्रभाव या सुविधा शुल्क की भूमिका हो सकती है। अगले चरण में विद्यालय आवंटन होना है। इस प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों में चिंता बढ़ गई है, क्योंकि कॉल करके प्रलोभन देने वालों की संख्या बढ़ रही है। अभ्यर्थी चाहते हैं कि विभाग साफ-सुथरी व्यवस्था लागू करे ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो।




विभाग तीन दिसंबर को विद्यालय आवंटित करेगा। दावा है कि आवंटन मेरिट और वरीयता क्रम के आधार पर होगा। इधर अभ्यर्थियों ने बताया कि कुछ लोग आवंटन के नाम पर पैसे मांग रहे हैं। बीएसए संजय कुमार तिवारी ने कहा कि चयन पूरी तरह मेरिट आधारित है। विद्यालय आवंटन भी नियमों के अनुसार किया जाएगा। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि किसी तरह के लालच में न आएं और सुविधा शुल्क मांगने वालों की शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed