{"_id":"64fb663e071a5456bc0bb919","slug":"notice-to-13-ado-panchayats-in-case-of-rigging-in-mnrega-amethi-news-c-96-1-ame1002-4784-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मनरेगा में धांधली के मामले में 13 एडीओ पंचायतों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मनरेगा में धांधली के मामले में 13 एडीओ पंचायतों को नोटिस
Fri, 08 Sep 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 08 Sep 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमेठी। ग्राम पंचायतों में संचालित विकास कार्यों में लगे श्रमिकों को मजदूरी उनके खाते में न देने पर ग्राम प्रधानों को जारी नोटिस का जवाब नहीं मिल रहा है। जिससे जांच प्रभावित हो रही है। डीपीआरओ ने अब 13 एडीओ पंचायत को अंतिम नोटिस जारी की है। नोटिस में ग्राम प्रधानों से वार्ता कर प्रत्येक दशा में 11 सितंबर तक साक्ष्य सहित जवाब देने को कहा है।
गत दिनों ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों की मजदूरी खाते में नहीं भेज दूसरे खाते में अंतरित होने की शिकायत हुई। शिकायत के बाद डीएम के निर्देश पर जांच कराई गई तो कई ग्राम पंचायतों में प्रथम दृष्टया शिकायत सही मिली। शिकायत सही मिलने के बाद ग्राम प्रधानों को एडीओ पंचायत के माध्यम से नोटिस भी जारी कर जवाब मांगा गया। लगातार नोटिस के बावजूद शिवली, बहारपुर, सरैया, धरौली, टिकरी, शिवगढ़ जलालपुर, सरूवावां, मनीरामपुर, कमासिन, बसहू, घाटमपुर, बसैडा, लालपुर ढबिया, लखनाबंसतपुर, वर्रा, ऐधी, रामबक्श्गढ़, अजबगढ़, गौरा, घोसियान, कटारी, चिटुहला, पूरबगौरा, मयास, कल्याणपुर, संभई, तेदुआ, ठेंगहा, कसारा, नेवादाकनू, सोराव, उत्तरगांव, पश्चिम तिलोई, असनी, डेढ़ पसार, कटरा फूलकुवरि,रामगढ़, लोहरता, ताला, बाहापुर, दरखा व सरवनपुर ग्राम प्रधान की ओर से जवाब नहीं दिया गया।
जांच पूरी करने के लिए डीपीआरओ श्रीकांत यादव ने सभी एडीओ पंचायत को अंतिम नोटिस जारी की है। डीपीआरओ ने जवाब नहीं मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की संस्तुति डीएम से करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी है।