फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Nomination on 26, voting and counting of votes on 3rd July

26 को नामांकन, तीन जुलाई को वोटिंग व मतगणना

Tue, 15 Jun 2021 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
Nomination on 26, voting and counting of votes on 3rd July
गौरीगंज (अमेठी)। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की अधिसूचना मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी कर दी। जारी कार्यक्रम के अनुसार 26 जून को नामांकन और तीन जुलाई को मतदान के साथ उसी दिन मतों की गिनती होगी।
विज्ञापन

चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही अनारक्षित श्रेणी में शामिल अध्यक्ष पद पर चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। वहीं संभावित उम्मीदवारों ने डीडीसी सदस्यों को अपने पाले में करने की कोशिशें तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने मंगलवार को अध्यक्ष पद के निर्वाचन की अधिसूचना जारी कर दी। जारी अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवार 26 जून को सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्र जमा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 जून को ही तीन बजे से आरओ नामांकन पत्रों की जांच का काम पूरा करेंगे। 29 जून को नाम वापस लिए जा सकेंगे। नाम वापसी के बाद तीन जुलाई को 11 बजे से तीन बजे तक मतदान व तीन बजे के बाद मतों की गिनती की जाएगी।
अनारक्षित श्रेणी में शामिल जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के निर्वाचन को पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। एडीएम सुशील सिंह ने बताया कि आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार जिले में निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

अमेठी में अभी सपा ने घोषित किया प्रत्याशी
गौरीगंज। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा ने गौरीगंज विधायक राकेश सिंह की पत्नी शीलम सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। सत्ताधारी पार्टी भाजपा के साथ कांग्रेस व बसपा अभी तक अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं कर सकी है। इन दलों के संभावित उम्मीदवार टिकट पाने की कवायद में लगे हैं। इसके साथ जिला पंचायत सदस्यों को अपने पाले में करने की कोशिश तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed