{"_id":"5e9f15ba8ebc3e905a08d936","slug":"nine-police-personnel-were-quarantined-in-the-hotel-amethi-news-lko5185560122","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में क्वारंटीन कराए गए नौ पुलिस कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में क्वारंटीन कराए गए नौ पुलिस कर्मी
विज्ञापन
अमेठी। अवकाश पर गए जिले में तैनात कई पुलिस कर्मी लॉकडाउन घोषित होने के बाद अपने घरों पर फंस गए थे। शासन की ओर से ऐसे कर्मी जिनके अवकाश की अवधि समाप्त हो गई थी उन्हें अपने निवास स्थान वाले जिले की पुलिस लाइन में आमद कराकर ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया था।
लॉकडाउन फेज-2 घोषित होने के बाद ऐसे कर्मियों को जिले से वाहन भेजकर वापस लाया जा रहा है। मंगलवार को नौ पुलिस कर्मी पुलिस लाइंस पहुंचे तो उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उन्हें शहर स्थित एक होटल में क्वारंटीन कराया गया है।
कोरोना वायरस के चलते घोषित लॉकडाउन में दूसरे जिलों में फंसे जिले के पुलिस कर्मियों को वापस बुलाया जा रहा है। मंगलवार को अवकाश पर गए नौ पुलिस कर्मी पुलिस लाइंस पहुंचे। सूचना मिलते ही एएसपी दयाराम सरोज तथा सीओ पीयूष कांत राय पुलिस लाइंस पहुंचे।
विज्ञापन
चिकित्सकों की टीम बुलाकर सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। परीक्षण में किसी भी कर्मी में कोरोना का लक्षण नहीं पाया गया। एएसपी ने एहतियातन सभी पुलिस कर्मियों को क्वारंटीन कराने का निर्देश दिया।
एएसपी के निर्देश पर सीओ ने शहर के दुर्गापुर मार्ग स्थित साईंधाम होटल को अधिग्रहित करते हुए क्वारंटीन सेंटर बना दिया। इसके बाद सभी नौ सिपाहियों को होटल में 14 दिन के लिए क्वारंटीन करा दिया गया।
सीओ ने बताया कि पहली बार लॉकडाउन होने पर अवकाश समाप्त होने वाले कर्मियों को उसी जिले की पुलिस लाइंस में आमद कराकर ड्यूटी करने को कहा गया था। दूसरी बार लॉकडाउन होने पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ऐसे कर्मियों को जिले में लाया जा रहा है। कहा कि दूसरे जिले में तैनात 14 पुलिस कर्मियों (अमेठी के मूल निवासी) ने पिछले दिनों अमेठी पुलिस लाइंस में आमद कराया था।