फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Nine complaints resolved among 373 in sampoorna samadhan divas

संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 373 शिकायतें, मात्र नौ निस्तारित

Sat, 04 Sep 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Nine complaints resolved among 373 in sampoorna samadhan divas
05 : गौरीगंज : संपूर्ण समाधान दिवस में सुनवाई करते एसडीएम। - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। जिले की सभी तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों के सामने 373 शिकायतें आईं जिनमें मात्र नौ का निस्तारण हो सका। कार्रवाई के लिए 13 टीमें मौके पर भेजी गईं।
विज्ञापन

तिलोई तहसील में शनिवार को डीएम अरुण कुमार व एसपी दिनेश सिंह और अमेठी में एडीएम वित्त एवं राजस्व सुशील प्रताप सिंह, मुसाफिरखाना में एडीएम न्यायिक सुधीर रूंगटा व गौरीगंज में एसडीएम संजीव मौर्य व सीओ गुरुमीत की अगुवाई में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान गौरीगंज में 104 लोगों ने अपनी पीड़ा सुनाई। इनमें दो का मौके पर निस्तारण करते हुए एक संयुक्त टीम भूमि विवाद निस्तारण के लिए रवाना की गई। अमेठी में आईं 101 शिकायतों में चार का मौके पर निस्तारण कराते हुए पांच टीम, मुसाफिरखाना में 61 शिकायतों में दो का निस्तारण करते हुए चार टीम तथा तिलोई में आईं 107 शिकायतों में एक का मौके पर निस्तारण करते हुए तीन टीमें रवाना की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेष शिकायतों को संबंधित विभाग को सौंपते हुए समय से निस्तारित करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने बताया कि शिकायतों का समय से निस्तारण नहीं होने तथा फर्जी निस्तारण करने में जिम्मेदारों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई। तिलोई में सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, परियोजना निदेशक आशुतोष दुबे, डीआईओएस जयकरनलाल वर्मा, बीएसए डॉ. अरविंद पाठक, जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय समेत सभी विभाग के जिम्मेदार अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed