{"_id":"67084db99b3e3292d70ead94","slug":"nine-accused-arrested-in-former-pradhan-murder-case-amethi-news-c-96-1-ame1002-127365-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पूर्व प्रधान हत्याकांड में नौ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पूर्व प्रधान हत्याकांड में नौ आरोपी गिरफ्तार
Fri, 11 Oct 2024 03:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 11 Oct 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
बाजारशुकुल थाने में पकड़े गए पूर्व प्रधान हत्याकांड के आरोपी।
बाजारशुकुल (अमेठी)। पूर्व प्रधान की हत्या में शामिल नौ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी व कुल्हाड़ी भी बरामद की है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।
बाजारशुकुल थाना क्षेत्र के संसारपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान शिव नारायण सिंह (50 ) पर मंगलवार को हमलावरों ने धारदार व डंडों से हमला कर मरणासन्न कर दिया था। उनकी लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। बुधवार को करीब 17 घंटे चले मान मनौवल के साथ सुरक्षा में गनर मिलने व पत्नी व पुत्र को शस्त्र लाइसेंस जारी होने का भरोसा मिलने के बाद पूर्व प्रधान के शव का अंतिम संस्कार किया गया था।
मामले में मृतक के पुत्र ने 10 नामजद व एक अज्ञात पर केस दर्ज कराया था। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की थी। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार को सड़क तिराहा शाहपुर के पास से भागने की कोशिश में जुटे घटना के आरोपी रवि यादव, शानू, रजनीश, मनीष, जितेंद्र उर्फ गुड्डू, गुलाब सिंह, शिवमूरत सिंह, अंकुर सिंह व राज कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि मामले में शमिल एक नामजद व एक अज्ञात को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
आरोपियों पर पहले से दर्ज है केस
पूर्व प्रधान शिव नारायण की हत्या में शामिल राजकुमार, मनीष सिंह, रजनीश, शानू, अंकुर सिंह व शिवमूरत पर तीन-तीन केस दर्ज है। रवि यादव पर सिर्फ एक केस दर्ज है। जितेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू पर पांच अपराधिक केस पहले से दर्ज हैं।