{"_id":"6a0a0fadde606237470f80d4","slug":"nighttime-power-cuts-are-robbing-people-of-their-sleep-amethi-news-c-96-1-ame1022-166035-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रात में बिजली कटौती से लोगोंं की उड़ रही नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रात में बिजली कटौती से लोगोंं की उड़ रही नींद
Mon, 18 May 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 18 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिन में बार-बार ट्रिपिंग और रातभर में हो रही कटौती से लोग बेहाल हैं। हालात यह हैं कि शहर से गांव तक लोग चैन की नींद नहीं ले पा रहे है।
जिला मुख्यालय सहित कई इलाकों में दिनभर बिजली की आवाजाही लगी रही। रात में तीन से चार बार बिजली गुल होने से लोग गर्मी और उमस में पूरी रात जागने को मजबूर हैं। पंखे और कूलर बंद होते ही घरों में बेचैनी बढ़ जा रही है। मऊ फीडर की बिजली शनिवार शाम 7:20 बजे गुल हुई, जो रात 8:45 बजे बहाल हो सकी। देर रात 11:29 बजे फिर आपूर्ति ठप हो गई और करीब 1:30 बजे बिजली आई।
मुसाफिरखाना के करपिया फीडर पर भी शाम से रात तक कई घंटे बिजली बाधित रही। संग्रामपुर के शुकुलपुर फीडर में रात 8:09 बजे बिजली गुल हुई और दो घंटे बाद बहाल हो सकी। इसके बाद भोर 3:24 बजे फिर कटौती कर दी गई। दिन में भी राहत नहीं मिली। सुबह सात बजे ठप हुई बिजली आपूर्ति 10:40 बजे बहाल हुई।
विज्ञापन
इसके बाद दोपहर में फिर कटौती होने से लोग परेशान रहे। लगातार बिजली संकट से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। किसानों को सिंचाई के लिए देर रात तक इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
गौरीगंज के अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि बढ़ती गर्मी से बिजली की मांग बढ़ गई है। जर्जर तार, ओवरलोड ट्रांसफॉर्मर व लोकल फॉल्ट की वजह से समस्या बनी हुई है। फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल कराई जा रही है।