{"_id":"5e54170b8ebc3ef38359c56c","slug":"new-bridge-amethi-news-lko5104059188","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 लाख की लागत से अरही नाला पर बनेगा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 लाख की लागत से अरही नाला पर बनेगा पुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार शुकुल (अमेठी)। बाजार शुकुल ब्लॉक के पूरे गुजरन गांव से होकर गुजरने वाले अरही नाला जल्द ही पुल का निर्माण होगा। प्रदेश सरकार की ओर से इसकी वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति भी मिल चुकी है। पुल निर्माण पर 36 लाख रुपये की लागत आएगी। शासन ने पुल निर्माण के लिए लघु सेतु निगम को कार्यदायी संस्था नामित किया है। नाला पर पुल निर्माण होने से क्षेत्र की जनता को काफी सहूलियत मिलेगी।
स्थानीय विकासखंड के पूरे गुजरन संपर्क मार्ग पर पड़ने वाले अरही नाला पर बना पुल काफी दिनों पूर्व टूट गया था। इससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था। बावजूद इसके राहगीर जान जोखिम में डालकर आवागमन करते थे। लेकिन बारिश के मौसम में आवागमन पूरी तरह बंद हो जाता था।
नाले पर बने इस पुल का निर्माण वर्ष 1984 में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने अमेठी लोकसभा क्षेत्र से पहली बार सांसद बनने पर कराया था। पिछले दिनों पुल की रेलिंग व छत अचानक ढह जाने से यह समस्या उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन
इसके चलते ग्रामीणों, राहगीरों व स्कूली बच्चों के साथ किसी भी समय अप्रिय घटना घटने की भी आशंका बनी रहती थी। काफी दिनों जिसकी मांग लगातार ग्रामीण करते आ रहे थे। ग्रामीणों की समस्या को लेकर विधायक सुरेश पासी ने इस पुल के निर्माण के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को प्रस्ताव भेजा।
जिस पर उप मुख्यमंत्री ने मुहर लगा दी है। पुल निर्माण की राशि 36 लाख लोक निर्माण विभाग को भेजी गई है। इस पुल के निर्माण से पूरे रामदीन व पूरे गुजरन गांव के लोग काफी खुश हैं। पुल बनने से लगभग दस हजार आबादी के लोगों को फायदा होगा और एक दर्जन से अधिक गांव भी जुड़ जाएंगे।