फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dengue test of child suffering from fever comes back positive.

Amethi News: बुखार पीड़ित बच्चे की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव

Mon, 24 Aug 2026 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 24 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Dengue test of child suffering from fever comes back positive.
 भेटुआ के संड़िला गांव में महिला का सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत: विभाग
अमेठी। जिले में डेंगू ने दस्तक दे दी है। भेटुआ ब्लॉक के संड़िला गांव निवासी 10 वर्षीय अनुज प्रजापति की निजी पैथोलॉजी में कराई गई डेंगू आईजीएम जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालत में सुधार न होने पर उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया गया है। सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव में निगरानी बढ़ाते हुए सैंपलिंग और निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


संड़िला निवासी बाबूराम प्रजापति ने बताया कि उनके पुत्र अनुज को 20 अगस्त को तेज बुखार आने पर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान निजी पैथोलॉजी में कराई गई डेंगू आईजीएम जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद भी बच्चे की तबीयत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और प्रभावित परिवार के साथ आसपास के बुखार पीड़ित लोगों की जांच की। टीम ने अनुज के परिजनों समेत कई लोगों के नमूने लिए। विभाग के अनुसार अब तक किसी अन्य व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। एहतियात के तौर पर गांव में मच्छररोधी दवा का छिड़काव कराया जा रहा है और लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भेटुआ सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अभिमन्यु ने बताया कि स्वास्थ्य टीम को गांव भेजा गया है। मरीज के पिता समेत अन्य लोगों के नमूने लिए गए हैं। गांव में दवा का छिड़काव कराया जा रहा है तथा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed