{"_id":"6a8b5191a029e9fd750d14bf","slug":"power-crisis-worsens-due-to-tripping-and-outages-amethi-news-c-96-1-ame1002-174087-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ट्रिपिंग और कटौती से बढ़ा बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ट्रिपिंग और कटौती से बढ़ा बिजली संकट
Mon, 24 Aug 2026 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
शाहगढ़ के दुलापुर खुर्द में बिजली दुरुस्त करते ऊर्जा निगम के कर्मी। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। जिले में शनिवार शाम से रविवार तक बिजली संकट गहराया रहा। फॉल्ट के नाम पर रात-दिन मिलाकर 6 से 10 घंटे तक बिजली कटौती की गई। इससे उमस भरी गर्मी में लोगों की परेशानी बढ़ गई और कई इलाकों में पेयजल संकट भी खड़ा हो गया।
गौरीगंज मुख्यालय में रात 10 से 11 बजे, रात 1 से 3 बजे और सुबह 8 से 9 बजे तक आपूर्ति बाधित रही। दिन में हर 15 से 20 मिनट पर 3 से 5 मिनट की ट्रिपिंग होती रही। चौक बाजार निवासी सविता देवी को रात में बिजली न होने से गर्मी में परेशानी हुई। सुबह बिजली न आने से पानी की मोटर भी नहीं चल सकी। गौरीगंज के रामप्रकाश मिश्रा की नींद प्रभावित हुई।
अरविंद सिंह का इनवर्टर भी बार-बार ट्रिपिंग से जवाब दे गया। अमेठी उपकेंद्र क्षेत्र में रात 11 से 2 बजे और सुबह 5 से 7 बजे तक आपूर्ति बाधित रही। दिन में भी 3 से 4 घंटे कटौती और ट्रिपिंग हुई। कई क्षेत्रों में लंबी कटौती मुसाफिरखाना, जगदीशपुर, जामों, तिलोई और बाजारशुकुल में रात में कई घंटे बिजली गुल रही। संग्रामपुर, शाहगढ़, जायस, फुरसतगंज और सिंहपुर में भी 6 से 8 घंटे आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
व्यापारी शकील अहमद ने बताया कि दिन में बिजली कटौती से कारोबार प्रभावित हो रहा है। अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि फॉल्ट के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है। फॉल्ट दूर करने के लिए टीमें लगाई गई हैं।