{"_id":"69581678887bd52cee09734a","slug":"nehas-team-wins-the-kabaddi-competition-amethi-news-c-96-1-ame1002-155709-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कबड्डी स्पर्धा में नेहा की टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कबड्डी स्पर्धा में नेहा की टीम ने मारी बाजी
Sat, 03 Jan 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
राजकीय हाईस्कूल अमेठी में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में कबड्डी खेलती छात्राएं। स्रोत : शिक्षा
टिकरिया। एक स्कूल एक खेल योजना के अंतर्गत राजकीय हाईस्कूल अमेठी में शुक्रवार को क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित हुई। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया और खेल भावना का परिचय दिया। कबड्डी प्रतियोगिता में नेहा की टीम विजेता रही।
गोला फेंक प्रतियोगिता के बालक वर्ग में अनुराग ने प्रथम, आजम ने द्वितीय और अजीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में दीक्षा मिश्रा प्रथम, नटरालिया द्वितीय और दिव्यांशी तृतीय स्थान पर रहीं। खो-खो प्रतियोगिता में नटरालिया ने प्रथम स्थान हासिल किया। कामिनी को दूसरा और प्रियांशी को तीसरा स्थान मिला।
प्रतियोगिता के समापन के बाद प्रधानाचार्य डाॅ. अनुज कुमार मौर्या ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और खेलों के नियमों की जानकारी दी। प्रतियोगिता में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।