{"_id":"6637ecf7362b71bef808e044","slug":"neet-was-held-at-two-centres-21-students-left-the-exam-amethi-news-c-96-1-ame1002-118128-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दो केंद्रों पर हुआ नीट, 21 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दो केंद्रों पर हुआ नीट, 21 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा
Mon, 06 May 2024 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 06 May 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
छात्रों की चेकिंग करता सुरक्षा कर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। रविवार को जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर आयोजित नीट परीक्षा में 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई।
रविवार को अमेठी तहसील के रायपुर फुलवारी स्थित सेपिएन स्कूल और केशव नगर स्थित सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। नीट यूजी परीक्षा में 772 परिक्षार्थियों के सापेक्ष 751 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। एनटीए के सिटी कोआर्डिनेटर देवमणि उपाध्याय एवं पर्यवेक्षक डॉ. धनंजय सिंह, डॉ. संतोष कुमार सिंह की देखरेख में शुरू हुई।
परीक्षा में प्रवेश के दौरान सघन चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्र रायपुर फुलवारी गौरीगंज रोड स्थित सेपियन स्कूल पर पंजीकृत 388 में 378 परीक्षार्थी उपस्थित तो 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पंजीकृत कुल 384 परीक्षार्थी में से 373 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और यहां 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थी की सघन चेकिंग की गई। परीक्षार्थियों को बायोमीट्रिक उपस्थिति के बाद परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।