{"_id":"67ae46395f073aa36d065ee4","slug":"musafirkhana-team-reached-quarter-finals-amethi-news-c-96-1-ame1009-134810-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: क्वार्टर फाइनल में पहुंची मुसाफिरखाना की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: क्वार्टर फाइनल में पहुंची मुसाफिरखाना की टीम
Fri, 14 Feb 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
शाहगढ़ (अमेठी)। विकास खंड के पूरे हीरालाल पांडेय गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन छह टीमों के बीच मुकाबला हुआ। पहला मैच दरखा बनाम नंद महर की टीम के बीच हुआ। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नंद महर की टीम ने 72 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दरखा की टीम ने मात्र सात ओवर में बिना विकेट के नुकसान पर 73 रन बनाकर जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला मुसाफिरखाना बनाम गरथोलिया टीम के मध्य खेल गया। मुसाफिरखाना की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 93 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गरथोलिया की टीम 85 रन ही बना सकी। तीसरा मुकाबला मुसाफिरखाना बनाम दरखा टीम के बीच खेला गया, जिसमें मुसाफिरखाना की टीम ने 95 रन बनाए। जवाब में उतरी दरखा की टीम 81 रन पर ही आल आउट हो गई।
इस तरह मुसाफिरखाना की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। अपनी-अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ी युसूफ, सौरभ और कौशल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर आयोजक दिव्यांशु पांडेय, नवनीत पांडेय, सतीश शुक्ला, दिलीप पाठक, विशाल सिंह, सतीश मिश्रा, पीएन मिश्रा, रवींद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।