{"_id":"6574b4ddd850453eae07d374","slug":"murdered-a-woman-out-of-anger-arrested-amethi-news-c-96-1-ame1002-10170-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गुस्से में आकर की थी महिला की हत्या, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गुस्से में आकर की थी महिला की हत्या, गिरफ्तार
Sun, 10 Dec 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
फुरसतगंज (अमेठी)। फुरसतगंज थाना क्षेत्र के निगोहा ग्राम पंचायत के पूरे राजा पूरब गांव में शुक्रवार को महिला की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस धर दबोचा। उसने स्वीकार किया कि गुस्से में आकर उसने वारदात को अंजाम दिया था।
फुरसतगंज थाने के निगोहा गांव के पूरे राजा पूरब गांव निवासी रिंकी (29) की शुक्रवार को हत्या कर दी गई थी। आरोपी हरिश्चंद्र को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसओ अमरेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में हरिश्चंद्र ने बताया रिंकी आए दिन उससे तकरार करतीं थी। इसी बात से नाराज होकर उसने शुक्रवार को लोहे की राड से हमला बोलकर हत्या कर दी। एसओ ने बताया कि रिंकी का अंतिम संस्कार पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों ने कर दिया है। जल्द ही पूरे मामले में आरोप पत्र तैयार कर कोर्ट प्रेषित किया जाएगा।