{"_id":"6863beaa9e7bc6e03705748e","slug":"mp-kishori-lal-said-congress-organization-new-strength-reach-every-village-workers-backbone-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: सांसद किशोरी लाल बोले-कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत, गांव-गांव तक पहुंचने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: सांसद किशोरी लाल बोले-कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत, गांव-गांव तक पहुंचने का संकल्प
Tue, 01 Jul 2025 05:56 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 01 Jul 2025 05:56 PM IST
सार
जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस केवल एक दल नहीं, एक विचारधारा है, जिसे बूथ स्तर तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता का दायित्व है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से जनसमस्याओं को लेकर सजग रहते हुए संगठन को मजबूत करने की बात कही।
विज्ञापन
अमेठी से सांसद किशोरी लाल शर्मा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने की, जबकि मुख्य अतिथि सांसद किशोरी लाल शर्मा रहे। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं और संगठन के प्रति निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि कांग्रेस केवल एक दल नहीं, एक विचारधारा है, जिसे बूथ स्तर तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता का दायित्व है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से जनसमस्याओं को लेकर सजग रहते हुए संगठन को मजबूत करने की बात कही। उनका कहना था कि जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- परिवार समेत व्यापारी ने किया सुसाइड: कभी झलका ही नहीं मुस्कुराहट के पीछे का दर्द, हर कोई स्तब्ध
विज्ञापन
बैठक में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए नई कार्यकारिणी पूरी जिम्मेदारी से काम करेगी। जो भी दायित्व सौंपा गया है, उसे समय पर और निष्ठा से पूरा किया जाएगा। बैठक के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें युवाओं, महिलाओं और अनुभवी कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। कार्यकारिणी में 13 उपाध्यक्ष, 12 महासचिव और 41 सचिव शामिल हैं। अनिल सिंह को जिला प्रवक्ता, मोहम्मद आसिफ को कोषाध्यक्ष और फिरोज आलम को मीडिया चेयरमैन बनाया गया है।
ये भी पढ़े- यूपी: प्रदेश के 22 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, इन पांच इलाकों में रविवार को हुई सबसे ज्यादा बरसात; जानिए पूर्वानुमान
मीडिया कोऑर्डिनेटर फिरोज आलम ने बताया कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन का ढांचा और मजबूत हुआ है। आने वाले दिनों में कांग्रेस ग्राम स्तर तक सशक्त उपस्थिति दर्ज कराएगी। बैठक में सभी 69 नवनियुक्त पदाधिकारी मौजूद रहे।