फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Mourning grips Kamrauli following the deaths of two people.

Amethi News: दो लोगों की मौत से कमरौली में पसरा मातम

Mon, 27 Jul 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 27 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Mourning grips Kamrauli following the deaths of two people.
. जगदीशपुर के कमरौली गांव में रोते-बिलखते परिजन। स्रोत: ग्रामीण
जगदीशपुर। अंबेडकरनगर के कटका क्षेत्र में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में कमरौली गांव के पिकअप स्वामी सत्यनारायण (45) और चालक सद्दाम (20) की मौत की सूचना रविवार दोपहर घर पहुंची तो पूरे गांव में मातम पसर गया। कुछ ही देर में दोनों परिवारों के घरों पर रिश्तेदारों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिवार के पुरुष सदस्य घटनास्थल के लिए रवाना हो गए, जबकि गांव में महिलाओं और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन



सद्दाम के चचेरे भाई जीवन ने बताया कि पिकअप स्वामी सत्यनारायण शनिवार को गांव के चालक सद्दाम के साथ आजमगढ़ में मुर्गी खरीदने गए थे। रविवार को लौटते समय अंबेडकरनगर के कटका क्षेत्र में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर उनकी पिकअप सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दोनों की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन



सत्यनारायण की पत्नी लल्ली बार-बार सुबह हुई आखिरी बातचीत को याद कर बिलख उठीं। वह कहती रहीं कि सुबह फोन पर उन्होंने जल्द घर लौटने की बात कही थी। बेटी अंशिका पिता के बारे में पूछते हुए फूट-फूटकर रोती रही, जबकि बेटे जितन और आयुष गमगीन होकर परिजनों से लिपट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर सद्दाम की मौत की खबर मिलते ही उनकी मां बेटे का नाम लेकर विलाप करने लगीं। बहन नाजरीन की आंखों से आंसू नहीं थम रहे थे। भाई फूल मोहम्मद और शहजाद सदमे में थे। प्रभारी निरीक्षक मुकेश पटेल ने बताया कि अंबेडकरनगर पुलिस से सूचना मिलने के बाद परिजनों को अवगत करा दिया गया है। परिवार के सदस्य घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों के गांव पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed