फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Mother, son and aunt were beaten after calling on the pretext of showing the girl, case

Amethi News: लड़की दिखाने के बहाने बुलाकर मां- बेटे और चाची को पीटा, केस

Sun, 05 May 2024 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 05 May 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Mother, son and aunt were beaten after calling on the pretext of showing the girl, case
जगदीशपुर (अमेठी)। शादी के लिए लड़की दिखाने के बहाने बुलाकर युवक, उसकी मां और चाची की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित पक्ष ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने चार नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के पिछूती निवासी विजय कुमार यादव का आरोप है कि शुक्रवार को जामो थाना क्षेत्र के पर्वतपुर निवासी रामसूरत यादव के साले राजेश ने शादी के लिए लड़की दिखाने के बहाने रानीगंज बुलाया था। वहां पहुंचने पर पशु चिकित्सालय के पास बुलाया, जहां पर आर्टिका गाड़ी में मौजूद कुछ लोगों ने गाड़ी से उतरकर उनके लड़के मोहित को बंधक बनाकर पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

बेटे को पीटते देख कर बीच बचाव करने दौड़ी उसकी मां कमलेश और चाची संगीता की पिटाई कर दी। जिससे तीनों घायल हो गए। पुलिस ने जामो थाना क्षेत्र के पर्वतपुर निवासी राजेश यादव, मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के पलिया चंदापुर निवासी देव नारायन, घोसियाना निवासी ब्रजेश प्रजापति, और दयानंद गली निवासी दिलशाद उर्फ दिल्लू सहित कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। एसएचओ राज कुमार ने केस दर्ज करने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed