फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Mother died in road accident, daughter injured

Amethi News: सड़क हादसे में मां की मौत बेटी घायल

Wed, 23 Nov 2022 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Mother died in road accident, daughter injured
मुसाफिरखाना (अमेठी)। पिंडारा करनाई निवासी बसंत लाल अपनी पत्नी व बेटी के साथ ई-रिक्शा से बुधवार को कहीं जा रहे थे। ई-रिक्शा मुसाफिरखाना-गौरीगंज मार्ग पर स्थित ओवरब्रिज के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

दुर्घटना में ई-रिक्शा सवार केवला देवी (45) व उनकी बेटी संजू (22) गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान केवला की मौत हो गई, पुत्री संजू का उपचार चल रहा है। सूचना पर पुलिस केस दर्ज मामले की जांच व शव का पोस्टमॉर्टम कराने में जुटी है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, डीह निवासी बब्लू बाइक से बुधवार को ब्रहमनी गांव निवासी रवि व रायबरेली के हरचंदपुर निवासी रमेश के साथ बाजार आ रहे थे। सूबेदार के पुरवा के पास बाइक गिरने से तीनों घायल हो गए। तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया है। अन्य घटना में जायस निवासी सचिन की स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गई, सचिन घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed