फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Mobile phones of room inspector and staff will remain in the locker.

Amethi News: लॉकर में रहेगा कक्ष निरीक्षक और स्टाॅफ का मोबाइल फोन

Fri, 16 Feb 2024 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 16 Feb 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Mobile phones of room inspector and staff will remain in the locker.
अमेठी सिटी। 22 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को लेकर प्रशासन ने सख्त प्रबंध किए हैं। इस बार परीक्षा के वक्त कक्ष निरीक्षक और स्टाॅफ का मोबाइल परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक के लॉकर में रहेगा। परीक्षा केंद्रों पर होने वाली किसी भी गड़बड़ी के लिए केंद्र व्यवस्थापक जिम्मेदार होंगे। जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में डीएम निशा अनंत ने बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में परीक्षा केंद्रों पर फर्नीचर, पेयजल, प्रसाधन, वाइस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरा एवं डीबीआर, सुरक्षा प्रबंध समेत अन्य जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों की बाउंड्रीवाल, सीसीटीवी कैमरों का परीक्षण जरूर करें। प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं समय से और क्रमानुसार वितरित की जाएं। परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी कर रहे कक्ष निरीक्षक, सहायक कर्मी और क्लर्क परीक्षा के मोबाइल फोन आधे घंटे पहले केंद्र व्यवस्थापक के लॉकर में जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन

सभी कक्ष निरीक्षकों को पहचान पत्र रखना होगा। स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में ही प्रश्नपत्र खोले जाएंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी करने वाले कक्ष निरीक्षकों एवं अन्य कर्मियों के पास परिचय पत्र एवं आधार कार्ड होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी हरेंद्र कुमार ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। बोर्ड परीक्षा के महत्वपूर्ण प्रश्न पत्र वाले दिन विशेष निगरानी रखी जाएगी और किसी द्वारा यदि कोई भी घटना घटित हो तो उसकी सूचना तत्काल दी जाए, जिससे वहां पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जा सके। डीआईओएस रीता सिंह समेत सभी एसडीएम, केंद्र व्यवस्थापक व अन्य अधिकारी मौजूद थे।


इनसेट
22 से होगी यूपी बोर्ड परीक्षा
यूपी बोर्ड की परीक्षा की तैयारियां जिले में चल रही है। 83 परीक्षा केंद्रों पर 22 फरवरी से नौ मार्च तक हाईस्कूल के 28127 एवं इंटरमीडिएट के 20953 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed