फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Mo. is a resident of Lakhnipur village. Monis

Amethi News: लखनीपुर गांव के रहने वाले हैं मो. मोनिस

Mon, 22 May 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 22 May 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Mo. is a resident of Lakhnipur village. Monis
उत्तराखंड के भाजपा नेता की बेटी से शादी को लेकर चर्चा में आए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाजार शुकुल (अमेठी)। उत्तराखंड के भाजपा नेता की बेटी की शादी का कार्ड वायरल होने के बाद चर्चा में आए मो. मोनिस बाजार शुकुल ब्लॉक के पूरे बाजार मजरे लखनीपुर का रहने वाले हैं। मौजूदा समय उनका परिवार गांव में नहीं रहता है।
पिछले कई दिनों से वैवाहिक समारोह का एक आमंत्रण पत्र सोशल मीडिया के तकरीबन सभी प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हो रहा है। कार्ड में वर का नाम मोनिस व कन्या का नाम मोनिका अंकित है। मोनिका के पिता का नाम यशपाल बेनाम (पौड़ी के नगर पालिका अध्यक्ष) अंकित है। मोनिस के पिता का नाम मो. रईस दर्ज है। दो अलग-अलग समुदायों के बीच हो रही शादी का कार्ड वायरल होने पर उत्तराखंड में हिंदू संगठन भाजपा नेता यशपाल से बेहद नाराज हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर लोग दोनों पक्षों को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन

लखनीपुर के लोगों ने बताया कि मोनिस के दादा मो. रफीक चिकित्सक थे। मोनिस रफीक के छह पुत्रों में सबसे बड़े मो. रईस के बेटा हैं। रईस बीएचईएल से सेवानिवृत्त होने के बाद जगदीशपुर में ही मकान बनाकर रहते हैं। रईस के तीसरे नंबर के भाई रिजवान गांव के प्रधान रहे हैं तो सबसे छोटे भाई डॉ. खुर्शीद कमरौली में अस्पताल चलाते हैं। मोनिस के बारे में बताया जा रहा है कि वह इंजीनियर हैं औैर कहीं बाहर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 मई को होनी थी शादी
सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के अनुसार, मुस्लिम समुदाय के युवक से शादी को लेकर ट्रोल हो रहे यशपाल ने वैवाहिक आयोजन (28 मई को हसवन रिजार्ट, घुड़दौड़ी पौड़ी गढ़वाल में होना था) स्थगित कर दिया गया है। कहा तो यह भी जा रहा है कि यशपाल की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की भनक लगने के बाद जनता के अलावा भाजपा व आरएसएस भी उनसे बेहद खफा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed