{"_id":"5fff3aa68ebc3e2e750b1ee4","slug":"mnrega-work-going-on-at-3-591-sites-in-the-district-amethi-news-lko5597165101","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 3,591 स्थलों पर चल रहा मनरेगा कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 3,591 स्थलों पर चल रहा मनरेगा कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। जिले की 682 में से 632 ग्राम पंचायतों में मनरेगा का कार्य संचालित हो रहा है। वर्तमान में कुल 3,591 स्थलों पर कार्य चल रहा है। प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद चालू सभी कार्य संचालित कराए जा रहे हैं।
ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 25 दिसंबर को समाप्त हो गया। इसके बाद नये कार्य पर तो रोक है लेकिन चालू कार्य संचालित कराए जा रहे हैं। चालू कार्यों को नियमित रूप से चलाने के लिए सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर नियमित रूप से समीक्षा कर रही हैं। सीडीओ ने बताया कि जिले की 682 ग्राम पंचायतों में से 632 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत कार्य चल रहे हैं। कहा कि वर्तमान में कुल 3,591 स्थलों पर 19,977 मजदूर कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि जो काम चालू थे, वे नियमित रूप से चल रहे हैं। कहा कि गांवों में सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन तथा पहले से प्रस्ताव पारित होने वाले सभी निर्माण कार्य चल रहे हैं। संचालित सभी कार्यों की प्रगति की समीक्षा समय-समय पर की जा रही है। सभी खंड विकास अधिकारियों को काम कर रहे मजदूरों की मजदूरी का भुगतान नियमानुसार कराते रहने को भी कहा गया है।