{"_id":"5f5baded8ebc3e54e073fe42","slug":"missing-child-recovered-amethi-news-lko5396724133","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे बाद सकुशल मिली मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे बाद सकुशल मिली मासूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। स्थानीय थाने के पैंगा गांव की छह वर्षीय एक मासूम बृहस्पतिवार दोपहर से लापता थी। बच्ची की मां ने थाने में तहरीर देकर अपने सगे देवर पर उसका अपहरण करने का आरोप लगाया था। हालांकि शुक्रवार सुबह यह बच्ची बरनाटीकर गांव के पास से सकुशल बरामद कर ली गई।
पैंगा गांव निवासी सुनीता देवी के पति की मौत हो चुकी है। सुनीता की दो बेटियां हैं। पहली पुत्री नंदिनी की उम्र 11 तो दूसरी संजना की उम्र छह वर्ष है। पुलिस के अनुसार, पिता की मौत के बाद उनकी प्रॉपर्टी मां के साथ ही दोनों बच्चियां के नाम हुई है। बृहस्पतिवार को सुनीता का देवर पारसनाथ दोनों बच्चियों को मां की इच्छा के बिना गौरीगंज ले आया।
उसका कहना था कि दोनों बच्चियों को वह पालेगा। शहर आने के बाद संजना अचानक लापता हो गई। यह बात पता चलने पर पारसनाथ ने पुलिस को संजना के गुमशुदा होने के बाबत अवगत कराया। उधर, मां को यह बात पता चली तो उसने देवर के खिलाफ तहरीर देकर पुत्री का अपहरण करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
अपहरण के आरोप पर सक्रिय पुलिस ने शुक्रवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर बच्ची को बरना टीकर गांव के पास से सकुशल बरामद किया। एसएचओ गिरीश कुमार ने बताया कि दोनों में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद है। बच्ची का अपहरण नहीं हुआ था। दोनों पक्षों को शांतिभंग के अंदेशे में निरुद्ध किया गया है।