फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Misrikh MP's gunner named in murder

Amethi News: मिश्रिख सांसद का गनर हत्या में नामजद

Thu, 20 Jul 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 20 Jul 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Misrikh MP's gunner named in murder
अमेठी में युवक का शव पहुंचने पर आक्रो​शित लोग
अमेठी। शहर के ककवा रोड स्थित रेलवे क्राॅसिंग पर बदमाशों की गोली से घायल युवक ने लखनऊ के ट्रॉमा अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात दम तोड़ दिया। बुधवार को मृतक का शव घर पहुंचते ही परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। बाद में ब्लॉक प्रमुख के हस्तक्षेप पर पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मिश्रिख सांसद की सुरक्षा में तैनात सिपाही सहित चार नामजद व अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है। उधर, पुलिस सिपाही सहित दो को हिरासत में लेने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

ब्लाॅक शाहगढ़ के गांव दयाराम पांडेय का पुरवा निवासी राजेश उर्फ हंसराज शुक्ल शहर के ककवा रोड स्थित पुलिस लाइन गेट के बगल मकान बनाकर रहते हैं। बीते मंगलवार की शाम राजेश का पुत्र भरत शुक्ल (20) बाइक से घर पर जा रहा था। ककवा रोड स्थित रेलवे क्राॅसिंग मालगाड़ी निकालने के लिए बंद थी। भरत पैदल बाइक लेकर बंद क्राॅसिंग को पार कर रहा था। तभी वहां पर पहले से खड़े बाइक सवार चार युवकों ने भरत की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल भरत की लखनऊ में ट्रामा सेंटर में देररात इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के छोटे भाई भास्कर शुक्ल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी आर्य समाज गली निवासी वीरेंद्र यादव (राजू), दीपक यादव, बीआरओ आफिस अहिरन टोला निवासी राज पासी, दुर्गापुर रोड पानी की टंकी पास निवासी पीयूष पांडेय व अन्य अज्ञात के विरुद्ध षडयंत्र कर हत्या करने के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दीपक यादव हरदोई पुलिस लाइन में तैनात है। इन दिनों उसकी ड्यूटी मिश्रिख सांसद के साथ थी। थाना प्रभारी अरुण द्विवेदी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेटशव पहुंचते ही बिफरे परिजन
पोस्टमॉर्टम के बाद भरत का शव बुधवार की शाम करीब पांच बजे घर पर पहुंचा। परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। कहा कि जब तक पुलिस सुरक्षा नहीं देती है, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करती है, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। इसी बीच पहुंचे ब्लॉक प्रमुख भेटुआ आकर्ष शुक्ला व कांग्रेस नेता आशीष शुक्ल ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। फोन पर पुलिस अधिकारियों से परिजनों की बात कराई। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।


छावनी में तब्दील रहा शहर
युवक की मौत के बाद ककवा रोड को पुलिस छावनी बना दिया गया था। कई थानों की पुलिस व पीएसी के जवानों को लगाया गया है। पुलिस अधिकारी हरेक मूवमेंट पर नजर रख रहे हैं।



मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद एसओजी और पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं। आरोपित किए गए सिपाही समेत दो से पूछताछ की जा रही है। एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात की गई है।
- डॉ. इलामारन जी., एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed