Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   miscreants threw piece of meat near Hanuman temple In Amethi people got angry

UP News: अराजकतत्वों ने हनुमान मंदिर के पास फेंका मांस का टुकड़ा, लोगों में आक्रोश; पुलिस ने मामला संभाला

Fri, 06 Jun 2025 12:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 06 Jun 2025 12:16 PM IST
सार

अराजकतत्वों ने हनुमान मंदिर के पास मांस का टुकड़ा फेंका। घटना से लोगों में आक्रोश है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला संभाला। विहिप कार्यकर्ताओं ने 24 घंटे के अंदर कार्रवाई की मांग की। पुलिस के आश्वासन पर लोग शांत हुए। 

विज्ञापन
miscreants threw piece of meat near Hanuman temple In Amethi people got angry
मौके पर एकत्र लोग, समझाती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के अमेठी में प्राचीन हनुमान मंदिर के पास अराजकतत्वों ने मुर्गे का मांस फेंक दिया। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया। सुबह दर्शन को मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने मांस का टुकड़ा देखा तो हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी पहुंच गए।

विज्ञापन


घटना संग्रामपुर क्षेत्र के शीतलागंज पुन्नपुर गांव स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के पास की है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी मनोज मिश्रा एवं थाना प्रभारी बृजेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर शांत किया। मांस का टुकड़ा वहां से हटवाकर मिट्टी के नीचे दबवा दिया। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री अभिमन्यु उपाध्याय ने कहा कि यह सुनियोजित तरीके से किया गया है। ताकि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ा जा सके। पुलिस ने दोषियों के विरुद्ध 24 घंटे के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। दोषियों की पहचान करके आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed