फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Message of healthy living by practicing yoga at home

घरों में योगाभ्यास कर दिया स्वस्थ रहने का संदेश

Mon, 21 Jun 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Message of healthy living by practicing yoga at home
अमेठी। सातवें विश्व योग दिवस पर जिले में सोमवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। ज्यादातर लोगों ने जहां अपने घरों पर ही योगाभ्यास किया वहीं कई अन्य संस्थानों पर कोविड गाइड लाइन का पालन कर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते सातवां योग दिवस पूरे जिले में गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाया गया। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से प्रचार-प्रसार कराते हुए लोगों से अपने घरों पर ही योगाभ्यास करने की अपील की गई थी।
विज्ञापन

सोमवार को जिले के ज्यादातर लोगों ने अपने घरों पर पूरे परिवार के साथ योगाभ्यास कर योग दिवस मनाते हुए इसके माध्यम से तन मन को स्वस्थ रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कई संस्थानों की ओर से जहां गाइडलाइन का पालन कर कार्यक्रम किया गया वहीं वर्चुअल विधि से भी योग कार्यक्रम जिले में आयोजित किए गए। एसपी दिनेश सिंह ने भी अपने आवास पर योगाभ्यास किया।
अमेठी शहर स्थित गायत्री मंदिर परिसर, आरआरपीजी कॉलेज, सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सरस्वती शिक्षा मंदिर माध्यमिक विद्यालय परतोष व जीजीआईसी में योग दिवस का आयोजन किया गया।
भेटुआ के पिंडोरिया में संचालित केंद्रीय विद्यालय तथा सेपियन स्कूल में वर्चुअल विधि से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक अमित बरनवाल ने मौजूद लोगों को योग के माध्यम से अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने की विस्तार से जानकारी दी।
त्रिसुंडी स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में भी अफसरों व जवानों ने योग किया। प्राचार्य डॉ. त्रिवेणी सिंह ने कहा कि कोरोना के समय लोगों ने स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए योग को आवश्यक माना।

आज इसे हमें अपने जीवन का अंग बनाने की जरूरत है। सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में विधायक प्रतिनिधि अनन्त विक्रम सिंह की मौजूदगी में योगाभ्यास कर लोगों ने योग के माध्यम से निरोग होने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed