फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Melting increased the problem, worried about frost

Amethi News: गलन ने परेशानी बढ़ाई, पाले की चिंता सताई

Wed, 10 Jan 2024 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 10 Jan 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Melting increased the problem, worried about frost
अमेठी सिटी। दो दिन सूर्य की तपिश से मिली राहत तीसरे दिन गायब हो गई। कोहरे और गलन से मंगलवार को जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। बादल के उमड़ने-घुमड़ने से तापमान में और भी कमी आ गई। उधर, फसलों को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। सुबह दस बजे तक कोहरे का प्रकोप चारों तरफ बना रहा। कोहरा के बाद आसमान पर काले बादल छाए रहे। शहर से लेकर ग्रामीणों बाजारों में सन्नाटा दिखा। नतीजा यह रहा कि दुकानदार दुकान के सामने अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास करते दिखे।
विज्ञापन

वहीं गौरीगंज के किसान श्यामलाल, रामदीन व रामधनी ने कहा कि यदि बारिश होती है तो सरसों, अरहर व मटर के फूल गिर सकते हैं। ऐसे में उपज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। हरदों के राममिलन व ओरीपुर के मो. सुल्तान ने कहा कि इस मौसम में आलू की फसल पर पाला पड़ने की आशंका है। बदले मौसम मिजाज ने गेहूं किसान के चेहरे पर चमक जरूर ला दी है। रामपुर के गेहूं किसान रामदयाल व संभुई के राम सुख ने कहा कि कोहरा व बारिश दोनों ही गेहूं की फसल के लिए बेहतर है। हालांकि कहा कि यदि तेज हवा के साथ बारिश हुई तो कुछ नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

गर्म कपड़ों की बढ़ी बिक्रीजैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, वैसे-वैसे गर्म कपड़ों की बिक्री भी बढ़ रही है। गौरीगंज के कपड़ा व्यवसायी अखिलेश, चौक बाजार स्थित कपड़ा व्यवसायी सुनील कुमार कहा कि गर्म कपड़ों की बिक्री तेजी से बढ़ी है। जो मौसम पहले था उससे नाउम्मीद हो गए थे लेकिन, अब सबकुछ ठीक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गरज चमक के साथ बूंदा-बांदी की संभावना
आचार्य नरेंद्र देव कृषि कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक डॉ अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से छह डिग्री कम था। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी सात डिग्री रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम था। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 87 तो न्यूनतम 74 प्रतिशत रहीं। 2.7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिणी-पश्चिमी हवा चली। बताया कि आगामी 24 घंटे हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है, कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बूंदा-बांदी हो सकती है। हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने एवं औसत तापमान सामान्य से कम रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed