{"_id":"61bb9478498d1231ef3b9dd8","slug":"meerut-beats-mugalsarai-in-vollyball-amethi-news-lko6092753180","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यस्तरीय वॉलीबाल में मेरठ ने मुगलसराय को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यस्तरीय वॉलीबाल में मेरठ ने मुगलसराय को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। शहर में आयोजित स्व. राजकरन यादव स्मारक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहले दिन गुरुवार को कुल चार मैच खेले गए। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच मेें मेरठ की टीम ने मुगलसराय को तो दूसरे मैच में पुलिस सोनभद्र टीम ने मैनपुरी स्टेडियम को हराकर प्रतियोगिता के अगले चरण में प्रवेश किया।
दो दिवसीय राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने किया। प्रतियोगिता का पहला मैच टीम मेरठ और टीम मैनपुरी के मध्य खेला गया। इस मैच में मेरठ ने मुगलसराय को सीधे सेटों में परास्त किया। प्रतियोगिता का दूसरा मैच पुलिस सोनभद्र व मैनपुरी स्टेडियम की टीम के बीच हुआ।
यह मैच पुलिस सोनभद्र की टीम ने जीता। तीसरा मैच एनईआर गोरखपुर व सशस्त्र सीमा बल लखनऊ तथा बीएलडब्ल्यू वाराणसी व फैजाबाद की टीम के बीच हुआ। मुख्य अतिथि और आयोजक विधायक राकेश प्रताप सिंह ने सभी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन
मौके पर डॉ. केडी सरोज, डीडीसी धर्मेश, जगदेव मौर्या, मो. मतीन, विकास यादव, मो. तस्लीम, उमेश सिंह, अमरनाथ आदि मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि समापन समारोह में प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई मौजूद रहेंगे।