{"_id":"64a9a20b678cf94e290dde86","slug":"medicine-shops-opened-patients-got-relief-amethi-news-c-96-1-ame1002-1581-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दवा की दुकानें खुलीं, मरीजों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दवा की दुकानें खुलीं, मरीजों को मिली राहत
Sat, 08 Jul 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 08 Jul 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
अमेठी। शहर में डीआई और दवा व्यापारियों के विवाद होने के चलते तीन दिनों से दवा दुकानें बंद थी। डीआई और कार्यालय बाबू समेत 20 अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज होने के बाद शनिवार को दवा दुकानें खुली। दुकानें खुलने के बाद मरीजों और तीमारदारों को राहत मिली। बुधवार को शहर के ककवा रोड स्थित अग्रहरि मेडिकल स्टोर पर औषधि निरीक्षक कमलेश कुमार मिश्र टीम के साथ जांच करने पहुंचे थे। तभी डीआई और व्यापारियों के बीच विवाद शुरू हो गया था। सांसद स्मृति ईरानी, प्रतिनिधि विजय गुप्ता के हस्तक्षेप पर पुलिस ने व्यापारियों की तहरीर पर डीआई कार्यालय बाबू समेत 20 के विरुद्ध केस दर्ज किया।
केस दर्ज होने के बाद शनिवार को व्यापारियों ने दवा की दुकानें खोलीं। शहर अमेठी के साथ ही मुंशीगज बाजार, गोसाईगंज बाजार, महाराजपुर, ककवा विषेशरगंज बड़गांव संग्रामपुर समेत अन्य स्थानों पर बंद दवा की दुकानें खुलने के बाद परेशान मरीजों और तीमारदारों को राहत मिली।
मेडिकल स्टोर संचालकों का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त
शहर स्थित एक रेस्टोरेट में मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव सुरेश गुप्ता ने संचालकों के साथ बैठक कर पूरी घटनाक्रम की जानकारी ली। जानकारी के बाद मीडिया से मुखातिब महासचिव ने मेडिकल संचालकों से प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री नहीं करने की अपील की। कहा कि जो दवाएं डॉक्टर के परामर्श पर मरीज को अनिवार्य रूप से दी जाने वाली हो और वह नशे में प्रयुक्त होती हो उन्हें बिना पर्चे के नहीं दे। पुराने पर्चें पर दवा देने से बचे।
विज्ञापन
कहा कि औषधि निरीक्षक नियमानुसार कार्य करे। मेडिकल स्टोर संचालकों को उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। कहा कि दोनो पक्षों से बात-चीत कर समझौत का रास्ता निकाला जाएगा। मेडिकल स्टोर संचालक विवाद नहीं चाहता है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनुज तिवारी समेत कई मेडिकल स्टोर संचालक मौजूद रहे।