फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Martyrs of Karbala remembered

Amethi News: कर्बला के शहीदों को किया याद

Tue, 01 Jul 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 01 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Martyrs of Karbala remembered
जगदीशपुर (अमेठी)। मुहर्रम के अवसर पर मलावा गांव में आयोजित बारह रोजा शहीदे आजम कांफ्रेंस के तीसरे दिन रविवार रात जामा मस्जिद परिसर में विशेष तकरीर हुई। मौलाना मशरूर अशरफी ने कर्बला की ऐतिहासिक घटना का विस्तार से वर्णन करते हुए इमाम हुसैन और उनके साथियों के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि मुहर्रम इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना होता है और इसे गम और शोक के महीने के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन



मौलाना ने बताया कि 61 हिजरी (680 ईस्वी) में मुहर्रम की 10 तारीख को कर्बला के मैदान में इमाम हुसैन और उनके साथियों का यजीद की सेना से संघर्ष हुआ था। उस युद्ध में इमाम हुसैन सहित अधिकतर साथी शहीद हो गए थे। यह घटना इस्लाम के इतिहास में सत्य, न्याय और बलिदान का प्रतीक बन गई। उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन ने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई और इस्लाम की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। कर्बला की यह कुर्बानी बताती है कि धर्म और इंसानियत की रक्षा के लिए अगर जान भी देनी पड़े तो पीछे नहीं हटना चाहिए।
विज्ञापन



तकरीर में मौलाना ने बताया कि मुहर्रम का हर दिन मुसलमानों को यह याद दिलाता है कि सच्चाई के मार्ग पर चलना ही ईमान की असली पहचान है। इमाम हुसैन का जीवन सत्य, साहस और त्याग का संदेश देता है। कार्यक्रम के दौरान मस्जिद परिसर में लोगों ने सादगी के साथ कर्बला के शहीदों को याद किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed