फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Markets lie deserted in 44-degree heat; people huddle indoors.

Amethi News: 44 डिग्री में सूने पड़े बाजार, घरों में दुबके लोग

Sun, 24 May 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 24 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Markets lie deserted in 44-degree heat; people huddle indoors.
अमेठी सिटी। लू के थपेड़ों के साथ बढ़ती तपिश ने सामान्य जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। दिन में 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचे तापमान के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से भी हिचकने लगे हैं। शनिवार को सुबह आठ बजे से ही तीखे होते धूप के तेवर व गर्म हवा के थपेड़ों ने सड़कों से लेकर बाजारों तक में लोगों की चहल-पहल पर ब्रेक लगा दिया है। इसके चलते दोपहर में सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा दिखा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ निष्क्रिय होने से मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। फिलहाल अगले कुछ दिनों तक गर्मी और लू से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन



दोपहर डेढ़ बजे गौरीगंज के चौक बाजार में आम दिनों की चहल-पहल गायब दिखी। कई दुकानदार ग्राहक के इंतजार में बैठे रहे, जबकि जरूरतमंद लोग ही चेहरे को कपड़ों से ढककर बाजार पहुंचे। कपड़ा कारोबारी अमित गुप्ता ने बताया कि मौसम की तल्खी के कारण सुबह 11 बजे के बाद से बाजार की रौनक खत्म होने लगी है। पहले दोपहर तक अच्छी बिक्री हो जाती थी, लेकिन अब ग्राहक सुबह या शाम को ही पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन



सराफा व्यापारी पंकज वर्मा ने कहा कि तेज धूप के कारण लोग ज्यादा देर बाजार में रुकना नहीं चाहते हैं। इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी आरिफ खान ने बताया कि बिजली कटौती और गर्मी दोनों का असर कारोबार पर पड़ रहा है। मिठाई कारोबारी संजय हलवाई ने बताया कि गर्मी के कारण ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है, जबकि अन्य सामान की बिक्री कम हो गई है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थानों पर भी गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। खेतों और निर्माण स्थलों पर काम करने वाले मजदूर बार-बार छांव में बैठने को मजबूर दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन




नहरों में पानी नहीं, किसानों की बढ़ी चिंता
किसान राम किशन ने बताया कि कई दिनों से नहर में पानी नहीं आया है, जिससे खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। देवेंद्र कुमार ने कहा कि बढ़ती गर्मी में समय पर पानी नहीं मिला तो फसलों को नुकसान हो सकता है।

धूप में निकलने पर बरतें सावधानी
- दोपहर 11 बजे से शाम चार बजे तक धूप में निकलने से बचें।
- नींबू पानी, छाछ, लस्सी और नारियल पानी का सेवन बढ़ाएं।
- नियमित अंतराल पर पानी अवश्य पीते रहें।
- तला-भुना और बासी भोजन खाने से बचें।
धूप में निकलते समय सिर और चेहरा ढककर रखें।
- हल्के रंग के सूती व ढीले कपड़े ही पहनें।
- चक्कर, घबराहट या कमजोरी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed