{"_id":"5ed533678ebc3e9075171d2c","slug":"market-open-amethi-news-lko5240448163","type":"story","status":"publish","title_hn":"छूट के बाद बाजारों और कार्यालयों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छूट के बाद बाजारों और कार्यालयों में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से मिली छूट तथा इस संबंध में जिला प्रशासन की एडवाइजरी जारी होने के बाद सोमवार को बाजारों और कार्यालयों में भीड़ उमड़ी। छूट के पहले ही दिन सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ती दिखाई पड़ीं।
कोरोना संकट के बीच सोमवार से अनलॉक-1 की शुरुआत हो गई। सरकार की ओर से विशेष सहूलियत दी गई है। जिसमें सरकारी कार्यालयों के खुलने, बाजारों में दुकानों के खुलने आदि का समय निर्धारित किया गया है। इस चरण के पहले दिन बाजारों और सरकारी कार्यालय परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ी दिखाई पड़ी। तहसील परिसर में सोमवार को भारी संख्या में फरियादियों के साथ अधिवक्ता भी तहसील पहुंचे दिखे।
इसके साथ ही अन्य कार्यालय परिसर में लोगों की भीड़ दिखी। बाजारों में जगह जगह लोगों की भीड़ दिख रही थी। दुकानों पर ग्राहक बगैर मास्क सोशल डिस्टेंस का मखौल उड़ाते दिखे। सड़कों पर जाम जैसी स्थिति दिखाई दे रही थी। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से शिफ्टों में दुकानों के खुलने और बंद होने का समय निर्धारित किया गया है लेकिन सभी दुकानें खुली दिखाई पड़ीं।