फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Many injury marks were found on the body of an elderly person

Amethi News: बुजुर्ग के शरीर पर निकले चोट के कई निशान

Wed, 11 Sep 2024 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 11 Sep 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Many injury marks were found on the body of an elderly person
अमेठी सिटी। खेत में संदिग्ध हालात में सोमवार को मृत मिले बुजुर्ग की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के कई निशान दिखाए गए हैं। उसके सिर, गले, सीने और पेट में चोट के निशान थे। पेट का जख्म काफी गहरा था। उसकी हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। पुलिस का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर विशेषज्ञों से सलाह ली जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मुसाफिरखाना क्षेत्र के निजामुददीनपुर गांव के 70 वर्षीय कल्पनाथ सोमवार की सुबह खेत में संदिग्ध हालात में मृत मिले थे। शरीर पर चोट के कई निशान थे। मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के कई निशान मिलने का जिक्र किया गया है। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम के जरिए पता चला कि कल्पनाथ के सिर, गले, सीने, पेट में चोट लगी थी। पेट में सूराख जैसा एक गहरा जख्म मिला है। घटना पूरी तरह हत्या प्रतीत हो रही है। हालांकि पुलिस के दावे दूसरे हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विवेक सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम के जरिए पता चला कि कल्पनाथ के शरीर पर पांच जख्म है। संभवत: यह चोट जानवरों द्वार पहुंचाई गई है। विशेषज्ञों की राय ली जा रही है। जबकि वन विभाग की टीम ने इस बात की क्लीन चिट दे दी थी, कि बुजुर्ग पर किसी जंगली जानवर ने हमला नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों से मिलने पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष
मुसाफिरखाना (अमेठी)। थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर गांव में रविवार की रात फसलों की रखवाली में गए कल्पनाथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल मृतक के घर पहुंचे। परिवार के लोगों से मिलकर शोक जताया। इस मौके पर कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed