{"_id":"624de0856827572cef12f3ed","slug":"man-hangs-himself-after-clash-with-wife-amethi-news-lko624927966","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
जायस (अमेठी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी एक युवक ने मंगलवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पीछे पति-पत्नी के बीच लगातार चल रहा विवाद बताया जा रहा है। माता-पिता में चल रहे विवाद के चलते तीन मासूमों के सिर से पिता का साया उठ गया। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन में जुटी है।
कस्बा के मोहल्ला पूरे अजीम निवासी रामू पासी (28) का शव बुधवार सुबह उसी के मकान के अंदर कमरे में पंखे से लटकता मिला। उस समय रामू के माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे। जब सुबह मृतक की मां घर पहुंची तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज लगाने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसियों ने जब दरवाजा तोड़ा तो छत के पंखे में लगे फंदे से उसका शव लटकता मिला। यह देख सबके होश उड़ गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना के समय मृतक की पत्नी उमा अपने मायके थाना क्षेत्र के मोहनगंज के पूरे शुकुलन भगीरथपुर में थी। पति की मौत की खबर पाकर वह भी घर पहुंची। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। एसओ उमेश कुमार मिश्र के अनुसार विवाद से तंग आकर रामू ने आत्महत्या की है। शव का पीएम कराया जा रहा है। इसके अलावा भी अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक के पड़ोसियों के अनुसार पिछले कई महीनों से पति पत्नी के बीच आपस में नहीं बन रही थी। दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। यह भी बताया कि घटना के एक दिन पूर्व मंगलवार को उसकी पत्नी उमा अपने मायके चली गई थी। अब रात में फोन पर दोनों के बीच क्या हुआ, ये किसी को नहीं पता। लोगों के अनुसार आपसी कलह के चलते रामू ने आत्महत्या कर ली। रामू की मौत के बाद तीन मासूमों के सिर से पिता का साया उठ गया। मृतक रामू अपनी माता देवमती और पिता रामसजीवन का इकलौता बेटा था। उसके तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा राजन (04), बेटी सोनम (03) तथा सबसे छोटा बेटा आशीष आठ माह का है।